फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   clash in firozabad

दीवार लगाने को लेकर बने टकराव के हालात

Sun, 31 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 31 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
clash in firozabad
मोहल्ला कुरैशियान और रसूलपुर के बाद लालपुर हजीरा में दो समुदायों में टकराव के हालत बन गए। शीतला माता मंदिर के समीप दीवार लगाने को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। मामला बढ़ता इससे पूर्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान दीवार गलत स्थान पर लगी पाए जाने पर उसको तोड़ने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को रसूलपुर थाना क्षेत्र के लालपुरा हजीरा में भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। अहमद एजाज पुत्र अहमद हुसैन पक्ष द्वारा मंदिर के समीप दीवार खड़ी करने पर लोग जमा हो गए। शीतला मेला समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर ने विरोध किया तो अहमद एजाज साथियों के साथ आ गए। इससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। टकराव के हालात बनते देख थानाध्यक्ष रसूलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार जीत सिंह राय भी टीम के साथ आ गए। उन्होंने मौका मुआयना करने के साथ ही लेखपाल को मौके पर बुलाकर जगह की नाप-तोल कराई। तहसीलदार का कहना है कि एक पक्ष जमीन से संबंधित कागज लेकर पहुंचा था, जबकि दूसरे पक्ष के पास कोई कागज नहीं थे। जिस स्थान पर अहमद एजाज द्वारा दीवार लगाई थी वह गलत थी। इसलिए दीवार तोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। यदि वह स्वयं नहीं तोड़ते हैं तो पुलिस की मौजूदगी में दीवार को तोड़ दिया जाएगा। दोनों पक्षों को चेतावनी दी गई है कि वह किसी तरह का आपस में विवाद नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed