{"_id":"583d64ac4f1c1b051cde5f60","slug":"bolero-hit-by-a-car-full-of-pilgrims-in-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो में कार ने टक्कर मारी, दो की माैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो में कार ने टक्कर मारी, दो की माैत
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का ताल के समीप मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कैंटर से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए। सभी लोग इलाहाबाद स्थित संगम से स्नान कर कार से हाथरस लौट रहे थे। वहीं एक अन्य हादसे में खैरगढ़ क्षेत्र में टैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।
मंगलवार सुबह करीब चार बजे कानपुर की ओर से आ रही बोलेरो कार में राजा का ताल के पास पीछे आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ गया। बोलेरो हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, चार लोग घायल हो गए। इलाका पुलिस के साथ क्षेत्रीय लोग बचाव को पहुंच गए। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया। यहां मृतकों की शिनाख्त सोनू पुत्र प्रमोद कुमार निवासी जलालपुर हाथरस, पूरनमल पुत्र गिर्राज किशोर निवासी बैनीगंज हाथरस के रूप में की गई। घायलों के नाम मुकेश, दौजी, कन्हैया और गिरीश हैं। हताहतों के परिवारीजन भी जिला अस्पताल आ गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया। घायलों को उपचार के लिए आगरा लाया गया है। वहीं खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर नारायन निवासी भूरीदेवी पत्नी रामनरेश को घर के समीप ही टैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
अब कौन करेगा बहन के हाथ पीले
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सोनू की मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंचे मामा ने बताया कि सोनू चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। तीन वर्ष पूर्व उसके पिता प्रमोद की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। तीन बहनों की शादी करने के साथ ही सोनू पर अपनी छोटी बहन की शादी का जिम्मा होने के साथ ही पत्नी बेबी, मां मुन्नीदेवी के साथ तीन बच्चों के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी थी। वह गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।