फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP leader's house theft case released sketches

भाजपा नेता के घर चोरी मामले में स्केच जारी

Tue, 21 Feb 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's house theft case released sketches
भाजपा नेता के घर चोरी के मामले में पुलिस ने स्केच जारी किए।
भाजपा नेता के यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। बदमाशाें तक पहुंचने के लिए पुलिस ने उनके स्केच जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडावाला बाग निवासी अजय गुप्ता भाजपा में महानगर उपाध्यक्ष हैं। तीन फरवरी को उनकी पत्नी किसी कार्य से आगरा गई थीं, जबकि अजय गुप्ता बच्चों के साथ घर पर ही मौजूद थे। देर शाम बदमाश भाजपा नेता के घर में छिप कर बैठ गए थे। बाद में परिवारीजनों पर नशीला स्प्रे डालकर बदमाशों ने चोरी कर ली थी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इससे बदमाशों के चेहरों के बारे में तो जानकारी मिल गई लेकिन अभी तक वे पकड़े नहीं गए। ऐसे में पीड़ित भाजपा नेता द्वारा घटना के खुलासे के लिए आईजी और डीआईजी के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारियों के यहां घटना के खुलासे के लिए गुहार लगाई। तब कहीं जाकर दक्षिण पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों के स्केच जारी किए है। भाजपा नेता का कहना है कि जिस वक्त पुलिस ने बदमाशों को गैस सिलेंडर और बाइक ले जाते पकड़ा था। उस वक्त ही घटना को खुलासा हो जाता लेकिन बदमाशों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed