फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   badanaam bastee mein pulis ka chhaapa, aath hiraasat mein

बदनाम बस्ती मेें पुलिस का छापा, आठ हिरासत में

Wed, 30 Mar 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला फीरोजाबाद
अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
badanaam bastee mein pulis ka chhaapa, aath hiraasat mein
छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुधवार रात पुलिस ने शहर की बदनाम बस्ती में दबिश दी। दबिश के दौरान आठ युवकों को हिरासत में ले लिया, उनके साथ मौजूद युवतियां भाग गईं। इस दौरान पुलिस ने एक पल्सर बाइक को भी बरामद किया। उसके नंबर प्लेट के स्थान पर पुलिस लिखा था। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे कोतवाल दक्षिण श्रीप्रकाश चंद्र यादव और चौकी प्रभारी महावीर नगर ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के बस स्टैंड के समीप बदनाम बस्ती में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर बस्ती में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मकानों में तलाशी ली, तो उसके अंदर से आठ युवकों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस ने गली के बाहर खड़ी एक पल्सर बाइक बरामद कर ली। बाइक पर नंबर प्लेट के स्थान पर पुलिस लिखा था। पुलिस बाइक को थाने ले गई। कोतवाल दक्षिण ने बताया कि जिन युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ कर परिवारीजनों को सूचना देने के बाद जेल भेजा जाएगा। कार्रवाई के दौरान एक भी युवती पुलिस के हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed