फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A man dead by electric shock

करंट से युवक की मौत

Sun, 20 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
A man dead by electric shock
जिला अस्पताल में मौजूद लोग
 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों के साथ मृतक युवक के परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बैरनी निवासी प्रेमवीर सिंह यादव सुबह करीब आठ बजे खेत पर लगे नलकूप को चालू करने के लिए स्टार्टर का बटन दबा  रहा था। तभी हाईटेंशन लाइन का तार 440 लाइन के विद्युत तारों पर टूटकर गिर गया। इसके चलते युवक को करंट लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ा। जानकारी पर परिवारीजन आनन फानन में प्रेमवीर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक की  मौत की जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में  ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


युवक के शव को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष खैरगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास तिकया, लेकिन आक्रोशित लोग विद्युत विभाग के  अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने  मृतक के चचेरे भाई से तहरीर लेकर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष खैरगढ़ का कहना  है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed