फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   वाहनपुर में किसान की सदमें से मौत

वाहनपुर में किसान की सदमें से मौत

Thu, 21 Feb 2019 11:49 PM IST
anant jain anant anant
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
वाहनपुर में किसान की सदमें से मौत
farmer - फोटो : amarujala
एका। पशुओं द्वारा गेहूं की फसल बर्बाद किए जाने से सदमे में आए किसान की मौत हो गई। खेत पर शव को पड़ा देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


थाना एका वाहनपुर निवासी कमलेश (45) फसल की रखवाली को जाते थे। फिर भी पशु उसकी गेहूं की फसल को ही खा गए थे। भाई विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को तड़के करीब चार बजे खेतों की ओर गए थे। देर रात्रि तक घर वापस नहीं आए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने समझा कि फसल की रखवाली को रुक गए होंगे। लेकिन सुबह जब खेतों की ओर गए तो रास्ते में वह मृत अवस्था में पड़े थे। परिजन कमलेश को खेत से उठाकर उपचार कराने ले गए थे। लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। किसान की पत्नी सुमित्रा देवी एवं बेटा बॉबी, प्रदीप, टीटू एवं बेटी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष एका ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


पट्टे पर लेकर करते थे कमलेश खेती
एका। मृतक कमलेश के भाई विनोद ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पट्टे पर लेकर खेती करते थे। अधिकांश फसल को पशुओं ने बर्बाद कर दिया था। इस कारण वह काफी परेशान चल रहे थे। पूरी रात रखवाली के बावजूद फसल को नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed