{"_id":"5cf01fa0bdec22073f3f2848","slug":"155924065520-firozabad-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक शादी वाले घर को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों ने एक शादी वाले घर को बनाया निशाना
विज्ञापन
CRIME
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। चोरों ने बुधवार रात एक शादी वाले घर व एक अन्य घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये कीमत के आभूषण व नकदी पार कर ले गए।
धनपुरा निवासी रामब्रेश यादव के घर में बेटे भानू की 25 जून को शादी की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार रात में सभी पास में ही नए मकान में सो गए। रात में चोर कमरों में रखे बक्सों से आभूषण, नकदी ले गए।
सुबह नींद खुली तो सामान बिखरा देख सभी दंग रह गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे पहुंचे और मौका मुआयना किया। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी रामनरेश सिंचाई विभाग में अमीन हैं। बुधवार रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया। रात में चोर घर में घुस आए और कमरे में रखे बक्सा उठा ले गए। बक्से में 750 ग्राम चांदी के आभूषण, आठ तोला सोना और 32 हजार रुपये नकदी बताई गई है। सुबह पुलिस को सूचित किया। थाना पुलिस ने खाली बक्से और सूटकेस कब्जे में ले लिए हैं।