फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिकोहाबाद में सर्राफ की दुकान में लाखों का डाका

शिकोहाबाद में सर्राफ की दुकान में लाखों का डाका

Mon, 27 May 2019 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद में सर्राफ की दुकान में लाखों का डाका
स्टेशन रोड स्थित सर्राफ की दुकान में तिजोरी लूटने के बाद फैला पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद के स्टेशन रोड स्थित एक सराफ की दुकान से शनिवार रात बदमाशों ने पूरी तिजोरी उठा ली। आहट होने पर पड़ोसी दुकानदार ने विरोध किया तो चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। बदमाश तिजोरी उठाकर ले गए। सूचना मिलते ही एसएसपी सचिंद्र पटेल, क्राइम ब्रांच और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट पहुंचे। पुलिस ने देर रात ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर अहीर निवासी हरेश कुमार और इनाम सिंह निवासी नगला बाजदार मक्खनपुर की नहर कोठी के सामने चौधरी सागर सिंह मार्केट में एक दुकान किराए पर है। श्रीकृष्णा ज्वैलर्स के नाम से दुकान दोनों पार्टनर चला रहे हैं। शनिवार को साढ़े छह बजे दुकान बंद करके दोनों घर चले गए। पड़ोसी दुकानदार रामकुमार के ने बताया रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर करीब 10 बदमाश आए और शटर को जैक लगाकर उठाने लगे। आहट पर उसने शोर मचाया तो चार बदमाशों ने तमंचा लहराते हुए उसे घेर लिया। उसने बताया कि सभी आरोपी युवा थे हथियारों से लैस थे। उसकी आंखों के सामने से दुकान से नकदी, जेवर की थैली ले गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी सचिंद्र पटेल, सीओ अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा और क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने अहम सुराग एकत्रित किये।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से चंद कदम दूरी पर रहती थी पिकेट
जिस जगह बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है, उससे मात्र दस मीटर की दूरी पर छैंकुर रोड को जाने वाले कॉर्नर पर डायल 100 खड़ी होती थी। लेकिन चुनाव के चलते उसकी जगह बदलकर आटेपुर मोड़ पर खड़ा कर दिया था। स्थानीय लोगों ने एसएसपी से पुलिस पिकेट खड़ी करने की मांग की।

शनिवार रात कुछ चोरों ने स्वर्णकार की दुकान का शटर उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें चार किलो चांदी और 80 ग्राम के आभूषण चोरी कर लिए हैं। मुकदमा दर्ज कर मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
राजेश कुमार चौरसिया, एसपी ग्रामीण

बाइक सवार मोबाइल शॉप स्वामी का थैला छीनकर फरार
शिकोहाबाद। रविवार सुबह दस बजे के करीब पक्का तालाब गोपाल डेयरी के समीप स्थित मोबाइल शॉप से दो बाइक सवार लुटेरे दुकान स्वामी के हाथ से थैला लेकर फरार हो गए। थैले में 40 के मोबाइल और 22 हजार की नकदी थी।


हरदीप सिंह निवासी मोहम्मदमाह की पक्का तालाब गोपाल डेयरी के समीप दीप मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। सुबह साढ़े नौ बजे हरदीप दुकान पर पहुंचकर जब थैले से चाबियां निकालकर दुकान खोलने लगा, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से थैला छीन लिया। जब तक हरदीप चीखपुकार करता, तब तक बाइक सवार रफूचक्कर हो गए। प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और उन्होंने लुटेरों की तलाश में चेकिंग शुरू कराई। पीड़ित ने तहरीर दी है बताया थैले में सवा लाख रुपये के मोबाइल और 22 हजार रुपये की नकदी रखी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed