फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पंचायत के दौरान हुई मारपीट,18 के खिलाफ अभियोग दर्ज

पंचायत के दौरान हुई मारपीट,18 के खिलाफ अभियोग दर्ज

Tue, 19 Feb 2019 11:49 PM IST
anant jain anant anant
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
पंचायत के दौरान हुई मारपीट,18 के खिलाफ अभियोग दर्ज
मेडिकल में मारपीट करते कर्मचारी - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से बालक की मौत होने के बाद दोनों पक्षों की पंचायत में रवींद्र सिंह परिहार पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने थाना में एक महिला सहित 18 पर जानलेवा हमला व बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना नारखी के सेवला निवासी अनार सिंह अपने पांच वर्षीय पुत्र कन्हैया को उपचार कराने हलपुरा निवासी झोलाछाप के यहां ले गए थे। झोलाछाप ने कन्हैया को इंजेक्शन लगा दिया था। बालक की मौत के बाद दोनों पक्षों में समझौता को लेकर जिला मुख्यालय पर चल पंचायत हो रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान विवाद हो गया। इसके बाद रवींद्र सिंह परिहार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रवींद्र सिंह की तहरीर पर थाना मटसेना पुलिस ने हलपुरा निवासी बद्रीप्रसाद, मेवाराम, कमल सिंह, अकालीराम, रामसनेही, प्रकाश, पिंटू, सेवल्ला, नीरज, जितेंद्र, सुखवीर, संदीप, प्रदीप उर्फ पिंटू, इंदल, विनोद, दिनेश, महेश और कुसुमा देवी के खिलाफ जानलेवा हमला व बलवा का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ मटसेना जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed