फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हत्या कर बालिका का शव खंडहर में दबा दिया था, दुष्कर्म की आशंका

हत्या कर बालिका का शव खंडहर में दबा दिया था, दुष्कर्म की आशंका

Sun, 28 Apr 2019 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर बालिका का शव खंडहर में दबा दिया था, दुष्कर्म की आशंका
demo pic - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के सोफीपुर के पास ही खंडहर में मिले बालिका के शव की शनाख्त थाना लाइनपार के एक मोहल्ला निवासी के रूप में हुई। बालिका 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से घर से लापता हो गई थी। आक्रोशित परिजनों ने चंद्रवार गेट के पास शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना बसई मोहम्मदपुर के सोफीपुर के पास सड़क किनारे खंडहर में ईंटों के नीचे बालिका का शव मिला मिला था। शव की शनाख्त कराने का काफी प्रयास हुआ। शुक्रवार देर रात परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे। उनका आरोप था कि पुलिस ने बालिका की अधिक उम्र बताकर टाल गई थी। शनिवार सुबह जब मृतका के पिता व मां अस्पताल पहुंचे तो उसके कपड़ों से शनाख्त की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि बेटी पड़ोसी वीरेंद्र के घर कहकर गई थी। आक्रोशित भीड़ ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


इधर, शव मिलने के बाद शनिवार दोपहर तक थाना लाइनपार पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया तो आक्रोशित परिजन नगर विधयाक मनीष असीजा के आवास पर पहुंचे। विधायक ने अस्पताल में पीड़ित परिवार से मिले और एसपी सिटी व सीओ सदर के साथ थानाध्यक्ष लाइनपार संजय सिंह से बात की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव लेकर निकले परिजनों ने चंद्रवार गेट पर रोड जाम कर दिया। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर इंदुप्रभा सिंह,एसओ लाइनपार संजय सिंह,एसओ बसई सहित काफी फोर्स पहुंच गया। समझा-बुझाकर जाम को ही खुलवा दिया। परिजनों में पुलिस के रवैये को लेकर काफी ही गुस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौती थी बेटी थी बालिका
मृत बालिका के पिता कौशांबी जिले के रहने वाले हैं। वह अपने भाई के सहारे मजदूरी करके दो जून की रोटी जुटाने के लिए यहां आकर थाना लाइनपार क्षेत्र में रह रहा था। यह बालिका उसके इकलौती थी। उसके दो बेटा हैं। परिवार में वह सबकी लाड़ली थी।

डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
बालिका के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल ने किया। इसमें डॉ. अनुराग व डॉ. शैलश शामिल थे। दुष्कर्म की ही आशंका होने के कारण उसकी स्लाइड बनाई गई है। सूत्रों का कहना है कि बालिका की ईंटों से कुचलकर हत्या की गई है। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।


...तो नहीं होती हत्या, मां हुई बेसुध
पिता का आरोप था कि बालिका गायब होने के बारे में पुलिस को तहरीर 25 अप्रैल को ही दे दी थी। आरोपियों को पुलिस को पकड़कर सौंपा था। परंतु थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस उसी दिन कारवाई कर देती तो शायद बेटी की हत्या नहीं होती। परंतु थाना पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। आरोप है कि शुक्रवार शाम पुलिस अधिक उम्र बता कर शनाख्त नहीं करने दी। इधर जाम लगाने के दौरान बालिका की मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed