फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सिरसाखास की बेबी देवी का थ्ाा पुल पर मिला श्ाव

सिरसाखास की बेबी देवी का थ्ाा पुल पर मिला श्ाव

Wed, 08 May 2019 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिरसाखास की बेबी देवी का थ्ाा पुल पर मिला श्ाव
Report - फोटो : amar ujala
सिरसागंज। सिरसागंज के अरांव रोड बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर मिले महिला के शव की शनाख्त हो गई। बुधवार को उसके पति रामवीर ने बेबी देवी के रूप में शनाख्त की। हत्या का कारण एक शीतगृह के मुनीम और महिला के बीच विवाहेतर संबंध बताते हुए महिला के पति ने मुनीम और उसके लड़कों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह अरांव रोड ओवरब्रिज के पास मिले महिला के शव की शनाख्त सिरसाखास निवासी बेबी के रूप में हुई। महिला के पति रामवीर ने बताया कि सोमवार की शाम उसकी पत्नी बेबी मुनीम से हिसाब करने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन जब रात में नहीं लौटी तो रामवीर ने सोचा कि कहीं विवाह समारोह में पूड़ी बेलने गई होगी।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर तक जब बेबी नहीं आई तो रामवीर ने उसकी खोजबीन शुरू की। पता चला कि सिरसागंज में एक महिला का शव मिला है। बुधवार को रामवीर ने फिरोजाबाद जाकर शव की पहचान बेबी के रूप में कर ली। रामवीर ठेल चलाकर परिवार को पाल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि बेेबी अरांव रोड स्थित एक शीतगृह में आलू बीनने का कार्य करती थी। पति रामवीर ने आरोप लगाया कि शीतगृह के मुनीम जिलेदार और बेबी के बीच विवाहेतर संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था जिसके बाद रामवीर से कहासुनी भी हो गई थी। जिलेदार के लड़कों ने भी रामवीर को धमकी दी थी। बुधवार को रामवीर थाने पर ग्राम प्रधान सिरसाखास संतोष कुमार और अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचा और घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जिलेदार और उसके लड़कों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जिलेदार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed