फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   छात्रा ने लगाई फांसी, छात्र की ट्रेन से कट कर मौत

छात्रा ने लगाई फांसी, छात्र की ट्रेन से कट कर मौत

Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
itisha itisha itisha itisha
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने लगाई फांसी, छात्र की ट्रेन से कट कर मौत
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र निवासी इंटर मीडिएट के छात्र व छात्रा की मौत हो गई। छात्रा फंदे पर लटकी मिली, जबकि छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी एक स्कूल में इंटर मीडिएट की छात्रा थी। रविवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने पिता की इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर थाना रसूलपुर क्षेत्र में ही रहने वाले 16 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। छात्र भी उसी स्कूल में इंटरमीडिएट का ही छात्र था।

थाना रसूलपुर के एसएसआई सामून अली ने बताया कि छात्र के परिजनों ने शौच के लिए जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की तहरीर दी है। वहीं छात्रा के परिजनों ने उसका पेपर खराब हो जाने के कारण उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। पोस्टमार्टम कराके दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा व छात्र के पिता एक-दूसरे के परिचित हैं। छात्र के पिता कोचिंग कराते हैं, जबकि छात्रा के पिता की दुकानें हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि छात्रा की मौत की सुनकर छात्र के पिता छात्रा के घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद उनके बेटे की ट्रेन से कट कर मौत की सूचना मिली।

छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी प्रतिभाशाली छात्रा थी। हाईस्कूल में वह 87 प्रतिशत नंबर लाई थी। वह इंटर की विज्ञान वर्ग की छात्रा थी। फिजिक्स का पेपर खराब होने के कारण वह गुमसुम थी। शनिवार शाम को उसने खाना खाने के बाद दूध पिया। सुबह देखा तो वह फंदे पर लटक गई। पिता ने कहा कि वह अधिकांश समय पढ़ाई में ही बिताती थी।


आसफाबाद में एक छात्रा ने फांसी लगाई है, जबकि ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत हुई है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। छात्रा के फांसी लगाने की घटना के बाद छात्र के अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
संजय वर्मा, सीओ सिटी, फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed