फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   12 lakh cash seized jewelery -72 thousand

12 लाख के आभूषण-72 हजार कैश बरामद

Tue, 29 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
12 lakh cash seized jewelery -72 thousand
एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेई ने ‌िककिया ख्‍ाुलासा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
 बाइक चोरी के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गए सिपाहियों ने रविवार रात आगरा फतेहाबाद निवासी व्यापारी के घर चोरी का खुलासा करते हुए दो बदमाशों सोनू राठौर निवासी मोहल्ला शांति नगर और शशि कुमार निवासी एत्माउद्दौला, आगरा को क्षेत्रीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेई ने बताया कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी सोनू राठौर आगरा के न्यू आगरा थाने से बाइक चोरी के दो मुकदमों में वांछित था। सोनू को गिरफ्तार करने थाना रसूलपुर में तैनात सिपाही बृजेंद्र कुमार और जयप्रकाश गए थे। पुलिस को देख सोनू और उसके साथियों ने भागना शुरू कर दिया। सिपाहियों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से सोनू राठौर और उसके साथी शशी कुमार गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनका एक साथी गौरव निवासी फतेहाबाद भागने में सफल हो गया। सोनू के पास से एक बैग भी बरामद किया गया। बैग में 72 हजार रुपये की नई नकदी और लाखों रुपये के आभूषण थे। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। सीओ सिटी ओमकार यादव ने बताया कि रविवार रात बदमाशों ने फतेहाबाद निवासी अनूप गुप्ता के घर चोरी की थी। इसका मुकदमा फतेहाबाद थाने में दर्ज है। अनूप के घर से बदमाश करीब नौ लाख रुपये चोरी कर लाए थे। रुपये का बंटवारा बदमाशों ने रात को ही कर लिया था। वहीं अब बदमाश आभूषणों को ठिकाने लगाने आए थे। इससे पूर्व सिपाहियों ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed