फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   छह लुटेरे पकड़े, लूटी गई बंदूक और कई वाहन बरामद

छह लुटेरे पकड़े, लूटी गई बंदूक और कई वाहन बरामद

Tue, 12 Mar 2019 10:31 PM IST
anant jain anant anant
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
छह लुटेरे पकड़े, लूटी गई बंदूक और कई वाहन बरामद
मुठभेड़ कर पकड़े लुटेरे - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने नगला खंगर से ट्रैक्टर लूट एवं थाना सिरसागंज क्षेत्र में गार्ड की बंदूक लूट का खुलासा कर दिया। छह लुटेरों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि दस फरवरी को थाना सिरसागंज क्षेत्र में स्कूल में ड्यूटी करने जा रहे गार्ड की दोनाली बंदूक को लूट लिया था। 27 फरवरी को थाना नगला खंगर क्षेत्र में भूसे से लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली को लूटा था।
विज्ञापन


मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर जितेंद्र सिंह और क्राइमब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह ने बलाई घाट पर छह लोगों को पकड़ा जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से गार्ड से लूटी गई दोनाली बंदूक, ट्रैक्टर मय ट्राली, छह बाइक, दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकडे़ गए बदमाशों ने अपने नाम गला गुलाल निवासी श्याम प्रताप उर्फ छोटे, नसीरपुर के हरिहा निवासी राजबहादुर छैछापुर निवासी संजू उर्फ संजय यादव, परमाल यादव, सारख निवासी बबलू उर्फ भुल्ला यादव, खैरगढ़ के फतेहपुरा नारायण सिंह निवासी समर सिंह यादव उर्फ समरा बताए हैं।

उधर नगला खंगर की किशन सिंह की ठार निवासी विकास उर्फ सकटा और थाना सिरसागंज के नगला मान सिंह निवासी अजय फरार हो गए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिरसागंज बल्देव सिंह मौजूद थे।


एसएसपी ने बताया श्याम प्रताप और राजबहादुर हिस्ट्रीशीटर हैं। जिले के साथ-साथ दूसरे राज्यों में नेटवर्क है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed