फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,police,village,new born baby

बरसात में भीगती रही बोरे में लिपटी मिली नवजात बच्ची

Wed, 19 May 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime,police,village,new born baby
जसराना (फिरोजाबाद)। थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह बाईपास मार्ग पर खेतों में बोरे में लिपटी मिली नवजात बच्ची बारिश में भीगती रही। बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग पर बुधवार की सुबह बारिश थमने पर ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्हें बोरे में कुछ लिपटा दिखा। खोलकर देखा तो उसमें जीवित अवस्था में एक नवजात बच्ची थी। खेत में नवजात बच्ची मिलने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य राजीव कुमार ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां बच्ची को प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा संदेह व्यक्त करने पर कई लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि बोरे में लिपटी मिली बच्ची बारिश में भीगती रही। वहीं खेतों में मौजूद गेहूं के अवशेषों से उसकी पीठ में घाव भी हो गए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुनींद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य करा रहे उपचार
वार्ड संख्या छह से नवनिर्वाचित सभासद राजीव कुमार नवजात बच्ची का उपचार कराने एटा ले गए हैं। एटा में डॉ. प्रदीप कुमार के यहां बच्ची का उपचार चल रहा है। राजीव ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा व्यक्त की है। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बेटी को गोद लेकर उसका पालन करेंगे।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
कोतवाल बीडी पांडे ने बताया कि बच्ची को अमानवीय तरीके से छोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची का उपचार कराया गया है। ग्रामीणों द्वारा संदेह व्यक्त करने पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed