फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,police,social media,comment on social site,arrest

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी वन रक्षक को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 11 Feb 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime,police,social media,comment on social site,arrest
पुलिस लाइन में वनरक्षक गुलशेर मोहम्मद से पूछताछ करते एसएसपी अजय कुमार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र में आरा मशीन संचालक से अवैध वसूली करने के दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी वनरक्षक को थाना सिरसागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि आठ फरवरी को थाना सिरसागंज क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें क्षेत्र की आरा मशीन पर पौने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा था। इस दौरान उसने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। एसपी देहात राजेश कुमार एवं सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह ने जांच पड़ताल के दौरान इसकी पहचान थाना सिरसागंज के सिरसाखास निवासी वनरक्षक गुलशेर अहमद के रूप में की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की ओर से प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। वहीं एसएसपी के निर्देश पर थाना सिरसागंज के प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम, एसआई रनवीर सिंह, विपिन कुमार ने टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यदि कोई ऐसी हरकत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed