फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,police,murder

हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त छुरी और तमंचा बरामद

Sun, 21 Feb 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,police,murder
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पांच दिन पूर्व हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि 16 फरवरी को केशरी और केशव दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया था जिसमें जमकर लाठी, डंडे और चाकू चले थे। इसमें एक युवक प्रेमचंद्र (17) समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उपचार के दौरान प्रेमचंद्र की मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ को खुलासे के निर्देश दिये थे।
विज्ञापन

पांच दिन से फरार चल रहे आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शनिवार रात प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि प्रेमचंद्र के हत्यारोपी पिता-पुत्र कहीं जाने की फिराक में कांशीराम कॉलोनी के समीप एक खोखे के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों ने अपने नाम केशरी सिंह (50), रामऔतार उर्फ टीटू (30), धर्मबीर (20) व अवधेश कुमार (24) बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का नहीं था इरादा
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि केशरी ने पूछताछ में बताया कि उसका प्रेमचंद्र की हत्या का कोई इरादा नहीं था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें प्रेचमंद्र को गंभीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed