फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,police,murder,dead

पशुओं के लेकर हुए विवाद में युवक को घोंपी बल्लम, मौत

Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime,police,murder,dead
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना नसीरपुर के गांव हरगनपुर में पशुओं को लेकर हुए विवाद में एक युवक को बल्लम घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको उपचार के लिए अस्पताल लाए। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन

हरगनपुर निवासी रामप्रवेश (45) गांव में रहकर परिवार के साथ खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक के पुत्र का आरोप है कि रविवार देर रात खेत में पशु चले जाने को लेकर गांव के ही कमलेश पक्ष से विवाद हो गया। उक्त लोगों ने उसके पिता को रास्ते में घेर लिया और उनके ऊपर बल्लम से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। खून से लथपथ युवक को लेकर परिजन अस्पताल लाए।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की बल्लम घोंपकर हत्या किए जाने की जानकारी थाना पुलिस को हुई तो थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार का कहना है कि झगड़े में एक युवक की मौत की सूचना मिली है। शिकोहाबाद पुलिस को अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रामप्रवेश की मौत के बाद उसके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। रामप्रवेश का सबसे बड़ा बेटा संदीप, अश्वनीत, नवीचंद्र और शनि हैं। पति की मौत की खबर लगते ही पत्नी गुड्डीदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed