{"_id":"60a554908ebc3e6ac74e8547","slug":"crime-police-firing-firozabad-news-agr4925181146","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक्की ज्वैलर्स पर बाइक सवार युवकों ने रात में की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्की ज्वैलर्स पर बाइक सवार युवकों ने रात में की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में कारोबारी
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर में दहशतगर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात बाइक सवार तीन बदमाश कटरा बाजार स्थित निक्की ज्वैलर्स की दुकान और मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग गए। घटना के बाद से बाजार के कारोबारियों में भय व्याप्त है।
कटरा बाजार में अशोक चंद्र वर्मा की निक्की ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा और कपड़े का कारोबार है। नीचे दुकान और ऊपर परिवार रहता है। दुकान स्वामी के पुत्र अनुज वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात बाइक सवार तीन बदमाश आए और दुकान के शटर में दो फायर किए। इसके बाद दो फायर गैलरी में लगे शटर और फिर दो फायर दुकान के ऊपर छत पर लगे शटर में किए।
इसके बाद दो फायर कर बाइक पर सवार होकर भाग गये। लगातार फायरिंग होने पर दुकान स्वामी ने थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छह खोखा पुलिस उठाकर ले गई। इस मामले में पीड़ित ज्वैलर्स का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। इस संबंध में सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित से तहरीर लेकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दहशतगर्द
निक्की ज्वैलर्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज कैद हो गई है। रात के समय चेहरे साफ दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। ज्वैलर्स का कहना है कि तीनों बदमाश चेहरे को ढके हुए हैं। पुलिस ने भी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवा लिए हैं और फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
घटना की व्यापारियों ने की निंदा
निक्की ज्वैलर्स के यहां रात के समय बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की। जिसके बाद से नगर के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने एवं पुलिस गश्त कराये जाने तथा दहशतगर्दों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। नगर अध्यक्ष ठाकुर सुदीप सिंह, जिला युवा अध्यक्ष कुलदीप सिंह जोनू, इसरार बब्बू, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, मुकेश गौड़, सोनी गंभीर, राजीव गुप्ता और अन्य दुकानदारों ने घटना को निंदनीय बताया है।