{"_id":"5e20a35c8ebc3e4b19023018","slug":"crime-murder-galibnagar-firozabad-news-agr425112991","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालिब नगर में फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालिब नगर में फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का आरोप
विज्ञापन
ुवक सुल्तान का शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने पर एकत्रित क्षेत्र के लोगों के साथ सपा नेता खालिद न?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के मोहल्ला गालिब नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बहू एवं उसके मायकेवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
थाना रामगढ़ के कोहिनूर रोड गली नंबर 19 निवासी सुल्तान (27) पुत्र जहीर अहमद आठ माह पूर्व परिजन से अलग होकर थाना रसूलपुर के मोहल्ला गालिब नगर एएम पब्लिक स्कूल के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बृहस्पतिवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थिति में उसका शव फांसी के फं दे से लटका मिला। सुल्तान की मौत की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना थाना रसूलपुर पुलिस को दी।
थाना रसूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। इधर, सुल्तान की मौत होने की जानकारी होते ही उसके पिता जहीर अहमद अपने अन्य बेटों के साथ अस्पताल में पहुंच गए। जहीर अहमद ने बताया कि सुल्तान की शादी दो वर्ष पूर्व गालिब नगर निवासी हाजी इकबाल की बेटी सुमइया के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पति-पत्नी में विवाद होने के बाद बेटे की पत्नी ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया युवक के फांसी लगाने से मौत की सूचना मिली है। मृतक के पिता ने यदि तहरीर दी है तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।