फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पथराव,आठ घायल

Thu, 15 Oct 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के अकबरपुर में बुधवार को तड़के नाली के पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज, मारपीट और पथराव हो गया। तड़के हुई मारपीट की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी बांकेलाल (75) पुत्र मेघ सिंह ने बताया कि गांव की नाली का गंदा पानी खेत की ओर जाता है। गांव के निवासी भंवनेश उर्फ भंवरपाल ने खेत को खरीद लिया है। उसने नालियों के पानी की निकासी को बंद करा दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मंगलवार को पुलिस ने नालियों को खेत की ओर खुलवाया था। बांकेलाल का आरोप है कि विपक्षी बुधवार को तड़के चार बजे पानी की निकासी को बंद करने के साथ गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज किए जाने का विरोध किया तो लोगों ने लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट एवं पथराव हो गया। घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में बांकेलाल (75),बबलू (32),शेर सिंह (52) एवं प्रवीन कुमार (30) शामिल हैं। इधर दूसरे पक्ष से हरिओम, भंवरपाल उर्फ भुवनेश, सचिन एवं महीपाल सिंह मारपीट में घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल सरकारी ट्रॉमा सेंटर में कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अकबरपुर में दो पक्षों में नाली के पानी निकासी को लेकर झगड़ा हुआ है। इसमें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed