फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

एक्सल टूटने से आटो पलटा,चालक की मौत

Tue, 01 Sep 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। तेज रफ्तार से जा रहा ऑटो मंगलवार को मक्खनपुर में एक्सल टूटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद की ओर से सवारियों को लेकर ऑटो फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। ऑटो थाना मक्खनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा ही था। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे अचानक एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में बैठी सवारियां घायल हो गईं जबकि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी लोग एकत्रित हो गए। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया है। ऑटो चालक की शिनाख्त थाना जसराना के झपारा निवासी महेंद्र सिंह (18) पुत्र महीपाल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत
फिरोजाबाद। थाना जसराना के भादऊ निवासी सुरजीत (15) पुत्र रामवीर सिंह 20 अगस्त को एका से वापस लौट रहा था। इस दौरान मुस्तफाबाद भादऊ के बीच बाइक के टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल सुरजीत का उपचार प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान सुरजीत की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों में चार लोग घायल
नारखी। नारखी के गढ़ी लोकी निवासी पन्नालाल (54) पुत्र रामकिशन रजावली चौराहे के पास कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। घायल पन्नालाल को उपचार को जिला अस्पताल लाया गया है। थाना बसई मोहम्मदपुर के पहाड़पुर निवासी रज्जो देवी (65) पत्नी किशोरीलाल बाइक फिसलने के कारण गिर गईं। घायल वृद्धा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अन्य हादसे में नारखी के गौंछ निवासी कृष्णा (24) पुत्र विजेंद्र सिंह एवं ललित पुत्र सुनील गोस्वामी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed