फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

जमीन के विवाद में भाइयों की हत्या की दो लाख रुपये में सुपारी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद/सिरसागंज। जमीन के विवाद में अपने चचेरे भाइयों की दो लाख रुपये में हत्या करने की सुपारी देने वाले दो भाइयों और सुपारी लेने वाले आरोपी को एसओजी प्रभारी एवं सिरसागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुपारी दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पीड़ित ने थाना सिरसागंज में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज के वामई निवासी विमल उपाध्याय पुत्र स्व.प्रमोद उपाध्याय और उसके भाई विशाल उपाध्याय को जान से मारने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दिए जाने का वीडियो विगत 28 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें विमल का चचेरा भाई और एक परिवार का भाई शामिल था। मामले में विमल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम को दी।
विज्ञापन

सूचना पर एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ गिरीश चंद्र गौतम एवं एसआई धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ एनएच-टू अरांव रोड पुल के पास से सिरसागंज के वामई निवासी विवेक उपाध्याय पुत्र विनोद उपाध्याय, अर्पित उपाध्याय पुत्र गणेश उपाध्याय एवं थाना नारखी के नारखी धौंकल निवासी सुदामा पुत्र विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि अर्पित का जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। उसने विवेक से दो लाख रुपये की सुपारी देने की बात कही। विवेक ने सुदामा से हत्या की सुपारी को लेकर बात की थी। तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ही बुने जाल में फंस गए विवेक, अर्पित
फिरोजाबाद। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि विवेक अपने जिन दो भाई (विमल,विशाल उपाध्याय) की हत्या के लिए दो लाख रुपये में सुपारी दे रहा था। वह उसके सगे भाई हैं, लेकिन विमल के ताऊ विनोद कुमार उपाध्याय के कोई बेटा नहीं होने के कारण उसके पिता ने विवेक को अपने बड़े भाई को गोद दे दिया था। विवेक और परिवार का ही भाई अर्पित ने फेसबुक लाइव करके अपने भाइयों की हत्या कराने की दो लाख रुपये में सुपारी दिए जाने के संबंध में बातचीत की थी। उन्हें नहीं पता था कि उनकी वीडियो अन्य लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed