{"_id":"5f42b5cf8ebc3e4ad84d071a","slug":"crime-firozabad-news-agr4560693130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने सरिया प्रहारकर की थी महिला की हत्या,जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने सरिया प्रहारकर की थी महिला की हत्या,जेल भेजा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के मोहल्ला शांतिनगर भीकनपुर में महिला योजना मिश्रा की हत्या उसी के पति नीरज मिश्रा ने सरिया से प्रहार करके की थी। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में नीरज मिश्रा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त सरिया को बरामद करने के साथ ही पति को जेल भेज दिया है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के भीकनपुर शांतिनगर में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर मौके पर जांच पड़ताल की तो घर के अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ था। मौके से भागने का प्रयास कर रहा नीरज मिश्रा ने मृत महिला को अपनी पत्नी योजना मिश्रा बताया था। पुलिस ने महिला को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया था। एसएचओ रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि नीरज मिश्रा ने अपनी पत्नी की सरिया से प्रहार कर हत्या किया जाना स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि पहले वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।
लॉकडाउन में काम नहीं मिलने के कारण पकोड़ी बिक्री किए जाने का काम शुरू कर दिया था। शुक्रवार की शाम को वह काम करके लौटा था। काफी देर तक पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के दौरान शराब के नशे में होने के कारण उसने योजना मिश्रा पर सरिया से प्रहार कर दिया। सरिया सिर में लगने के कारण उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर जा रहा था। तभी पुलिस आ गई और उसे पकड़ लिया। एसएचओ अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि हत्यारोपी पति की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया को बरामद कर लिया है। उसे जेल भेजा है।