फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

हत्या की आशंका पर बीस दिन पूर्व मृत युवक के दफनाए गए शव को निकाला

Tue, 04 Aug 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
crime
गंगा नगर स्थित श्मशान घाट से गड्ढा करके युवक के शव को निकलवाती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के गंगानगर निवासी युवक की मौत के 20 दिन बाद नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर दफनाए गए उसके शव को बाहर निकाला गया। युवक की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए डीएम से शिकायत की थी। नायब तहसीलदार सदर ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आगरा के थाना हरिपर्वत भेज दी जाएगी। वहीं से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी गोविंद प्रजापति (22) पुत्र हाकिम सिंह प्रजापति काफी दिनों से आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में बुढ़ाना सैय्यद निवासी अपने मौसा हरिओम के पास रहता था। 15 जुलाई को स्वास्थ्य खराब होने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हरिओम प्रजापति अन्य साथियों के साथ शव को गंगानगर मां के पास ले गए थे। युवक शादीशुदा न होने के कारण उसके शव को नई आबादी गंगानगर स्थित श्मशान भूमि में दफन कर दिया था।
विज्ञापन

युवक की मां लता देवी ने एक अगस्त को डीएम चंद्रविजय सिंह को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर थाना उत्तर पुलिस ने नायब तहसीलदार सदर रवि सोनकर की मौजूदगी में गोविंद का शव निकलवाया। 20 दिन पुराना शव कंकाल में बदल गया था। नायब तहसीलदार ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। शव निकालने के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed