फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

गधिरा में तालाब में गंदगी डालने को लेकर मारपीट,पथराव,नौ घायल

Thu, 18 Jun 2020 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद/नारखी। थाना मटसेना के गांव गिधौरा में तालाब में गंदगी डालने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। मारपीट एवं पथराव में एक ही पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गांव में जाकर मामले की जांच पड़ताल की। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने कहा कि तहरीर आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गिधौरा निवासी शिवकुमार (32) पुत्र गजाधर सिंह ने गांव के तालाब को मछली पालन के लिए पट्टे पर लिया है। गांव के राजवीर के परिवार के लोग तालाब में कूड़ा डाल रहे थे। इस पर शिवकुमार ने परिजनों ने कूड़ा डालने का विरोध किया तो विपक्षियों ने शिव कुमार के साथ मारपीट कर दी। बीचबचाव कराने पर आरोपियों ने शिवकुमार के भाई सत्यवीर सिंह (38), गणेशचंद्र (25) पुत्रगण गजाधर सिंह एवं सत्यवीर सिंह की पत्नी गीता देवी (35), मंजू देवी पत्नी अर्जुन सिंह और गंगादेवी (58) पत्नी गजाधर सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के राजवीर एवं मुन्नालाल सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना राजेश कुमार ने कहा कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसमें मारपीट पथराव हो गया है। तहरीर आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। थाना नारखी के मोईनउद्दीनपुर में सबमर्सिबल पंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट एवं पथराव हो गया। मारपीट की घटना में मोईनउद्दीनपुर निवासी ओमप्रकाश (38) पुत्र लालाराम पुजारी, उसकी पत्नी इंद्रवती, बेटा विशाल (दस), सागर (16) घायल हो गए। इधर, थाना नारखी के गांव फतेहपुरा में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में दादी कमला बेगम (52) पुत्र भूमि खां और उनके पौत्र सुल्तान (सात) पुत्र सलीम को मारपीट कर घायल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि गांव के निवासी हसन खां से विवाद हो गया था। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed