फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

मक्का की खेती की रखवाली कर रहे किसान पर जानलेवा हमला

Thu, 11 Jun 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
एका(फिरोजाबाद)। थाना एका के ग्राम सुजायतपुर में मक्के की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी पर परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में घायल के भाई ने अज्ञात में तहरीर दी है। गांव सुजायतपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (35) पुत्र कृष्ण मुरारी बुधवार शाम खेत पर मक्के की फसल की रखवाली करने गया था। देररात किसी ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया और वह लहूलुहान हो गया। देररात सुरेंद्र को खाना देने उसका भाई देवेंद्र पहुंचा तो सुरेंद्र को लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजनों ने सुरेंद्र को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के भाई देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला किया है। इसके कारण चोट लग गई है। हालांकि उन्होंने गांव में किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। थानाध्यक्ष एका रवींद्र सिंह का कहना है कि किसान पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। किसी के द्वारा धारदार हथियार अथवा फिर गोली मारने जैसा कोई निशान नहीं है। हालांकि मामले की जांच करके ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed