{"_id":"5eda83878ebc3e902c2096c6","slug":"crime-firozabad-news-agr4448995166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी कॉरोबारी के घर से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी कॉरोबारी के घर से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी
चोरी की घटना के बाद गृह स्वामिनी को ढांढस बंधाती महिलायें।
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
शिकोहाबाद। कोरोना महामारी के बाद अब नगर में लूट, चोरी और छिनैती की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बृहस्पतिवार रात मोहल्ला रुकनपुर में एक बैटरी कारोबारी के यहां चोरों ने धावा बोल दिया। चोर छत के रास्ते टट्टर को हटा कर घर में आए और कमरे का ताला तोड़ कर उसमे रखी अलमारी से ढाई लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घनी बस्ती में चोरी की घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रुकनपुर निवासी असलम (35) पुत्र मुख्तार अंसारी का मैनपुरी रोड पर गोल्डन बैटरी के नाम से कारोबार है। बृहस्पतिवार सुबह असलम अपनी पत्नी नाज अंसारी और दो बच्चों के साथ फिरोजाबाद ससुराल गया था। रात में ससुरालीजनों ने नहीं आने दिया। घर पर उसके बुजुर्ग पिता थे। रात में चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और अंदर कमरे का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी क ले गए। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे असलम बच्चों के साथ घर लौटा तो कमरे का ताला टूटा देख हैरान रह गया। कमरे में अलमारी खुली पड़ी थी। कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी में रखी नगदी और आभूषण लापता थे। चोरी की खबर होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें ढाई लाख रुपये और लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी होना बताया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मोहल्ला रुकनपुर में चोरी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।