फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

खड़ंजा को लेकर नकटपुरा में विवाद, चार घायल

Sun, 29 Mar 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नकटपुरा में खड़ंजा को लेकर दो पक्षों में मारपीट के साथ पथराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के ग्राम नकटपुरा में शनिवार को खड़ंजा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान गाली-गलौज किए जाने के साथ लाठी-डंडे व पथराव शुरू कर दिया। जिसके कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट होते देख मौके पर एकत्रित लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। घटना की सूचना किसी ने थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के साथ पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल कराया है। घायलों में ओमवीर, धर्मवीर, देवजीत व रामखिलाड़ी शामिल हैं। दोनों पक्षों ने अपनी ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ लाइनपार कमलाशंकर का कहना है मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। इधर थाना नारखी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट किए जाने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भेजा है।इसमें शकुंतला देवी, रवि व रामदयाल का मेडिकल कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed