{"_id":"5f679a508ebc3e7337484189","slug":"crime-dead-body-hanging-on-tree-firozabad-firozabad-news-agr460158291","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर जाने की कहकर घर से निकले राजमिस्त्री का पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर जाने की कहकर घर से निकले राजमिस्त्री का पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन
मोईनउद्दीनपुर निवासी मिस्त्री विकास के अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पचवान के पास कंचनधाम के सामने रविवार को एक राजमिस्त्री का शव पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। साथ ही उन्होंने बताया कि राजमिस्त्री शनिवार की सुबह काम पर जाने की कहकर निकला था। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है।
थाना नारखी के मोईनउद्दीनपुर निवासी विकास (25) पुत्र मदनमोहन जाटव राजमिस्त्री था। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे वह घर से काम पर जाने की कहकर निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे पचवान स्थित कंचनधाम के सामने कंजी के पेड़ से विकास का शव लटका हुआ मिला।
परिजनों ने बताया कि हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई है। मौके पर उसके विकास के दोनों पैर मुड़े हुए मिले और जमीन को छू रहे थे। वहीं पुलिस को पेड़ के पास से तीन गिलास और शराब की खाली शीशी मिली है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की तहरीर दी है। विकास के तीन बेटी और एक बेटा है। एसएचओ नारखी विनोद कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।