फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,agitation against police

चालान काटने पर व्यापारियों का करबला बाजार में हंगामा, धरना दिया

Tue, 06 Oct 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime,agitation against police
करबला रोड पर उत्पीड़न करने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार दोपहर को करबला बाजार में थाना दक्षिण के दरोगा द्वारा काटे गए चालान पर दुकानदार भड़क गए। दुकानदारों ने मनमाने तरीके चालान करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाजार समिति के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंच गए और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ बाजार में ही धरना देकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सीओ ने दुकानदारों को समझा कर एक घंटे बाद धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे थाना दक्षिण के दरोगा अजय कुमार पुलिसकर्मियों के साथ करबला बाजार पहुंचे। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी यहां कई दुकानें खुली हुई थी। दरोगा ने बाजार बंद कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि वह दुकानों को बंद कर रहे थे और फड़ पर रखा सामान हटा रहे थे फिर भी दरोगा ने चालान काटना शुरू कर दिया। परचून विक्रेता सर्वोत्तम से चालान के एक हजार रुपये मांगे। दुकानदार का कहना है कि बाद में बाइक पर पीछे बैठे होने का ढाई सौ रुपये का चालान काट दिया। जबकि वह दुकान पर बैठे थे। इसी तरह शूज विक्रेता काजिम का मास्क न लगाए जाने का सौ रुपये का चालान किया और भटूरे बेचने वाला भी सौ रुपये का चालान काट दिया। इस दौरान दुकानदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार समिति के अध्यक्ष मनोज कटारिया और युवा समिति के अध्यक्ष नीरज चक ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। विरोध शुरू होते ही बाजार में हंगामा शुरू हो गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंबेश शर्मा, महामंत्री ओम प्रकाश राठौर, शिवम राजपूत, अनिल गुप्ता अन्नी, अनुज श्रोती भी बाजार में आ गए। व्यापारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थाना दक्षिण और उत्तर के प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ से व्यापारी नेता अंबेश शर्मा ने पुलिस के व्यवहार की निंदा की।
उन्होंने कहा कि दुकानदार जब दुकान पर बैठा है और चालान बाइक के पीछे बैठने का काटा जा रहा है। मास्क लगा है फिर भी बिना मास्क के आरोप में चलान काटा जा रहा है। सीओ ने आश्वासन दिया कि पुलिस बगैर नोटिस दिए चालान नहीं काटेगी। व्यापारियों ने सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।

मुझे मौके पर व्यापारियों ने जानकारी दी कि दरोगा का व्यवहार अच्छा नहीं था। मैने दरोगा को समझाया कि चालान काटने की बजाए व्यापारियों को मोटिवेट करें, उनसे अच्छा व्यवहार करें। उन्हें जागरूक करें। इस पर व्यापारी मान गए और धरना समाप्त कर दिया।
सीओ सिटी, हरिमोहन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed