{"_id":"5730ce2d4f1c1b5d05919ceb","slug":"cracked-glass-furnace-in-the-factory-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांच फैक्टरी में भट्ठी फटी, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांच फैक्टरी में भट्ठी फटी, लगी आग
अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 09 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन रोड पर पत्थरवाली गली में स्थित आदर्श कांच उद्योग में रविवार रात भट्टी फटने से आग लग गई। तेज आवाज के साथ लगी आग से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। चीखते-चिल्लाते मजदूरों ने बाहर भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस के साथ दमकल कर्मी पहुंचे। दो घंटे तक जूझने के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके। भट्ठी फटने और आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पत्थर वाली गली में आदर्श कांच उद्योग नाम की फैक्ट्री है। रविवार रात करीब एक बजे फैक्ट्री में काम चल रहा था। तभी तेज आवाज के साथ भट्टी फट गई। इससे भट्टी के अंदर खौल रहा कांच जमीन पर फैल गया और आग लग गई। उठती लपटें देख फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। चीखते-चिल्लाते मजदूर जान बचाने को बाहर भागे। घटना से सहमे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी फैक्ट्री मालिक के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ दमकल की गाड़ियां पहुंची। फायर विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। मौके पर जुटे सैकड़ों लोगों के साथ दमकलकर्मी करीब दो घंटे तक आग बुझाने में जूझते रहे। फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर भट्टी फटने से कांच फैला और आग लगी। उस समय वहां पर कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था। वरना, जनहानि भी संभव थी। वहीं रात लगी आग के कारण सोमवार को फैक्ट्री में काम बंद रहा।
छत से गिरकर युवक की मौत
खैरगढ़(ब्यूरो)। थाना खैरगढ़ के गांव लालई निवासी लालाराम पुत्र धनीराम रविवार रात मकान की छत से गिरकर घायल हो गया। घरवालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।