{"_id":"66b7c112ebca05f37501e780","slug":"cow-dies-after-being-hit-by-goods-train-on-freight-corridor-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-131125-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय मरी
Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक गाय मर गई। जबकि एक नंदी एवं एक अन्य गोवंश घायल हो गया। सूचना मिलने पर गोवंश प्रभारी, रेलवे पुलिस एवं पशु चिकित्साधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पशु चिकित्साधिकारी ने घायल हुए गोवंश एवं नंदी का प्राथमिक उपचार करने के बाद डंडियामई स्थित एनजीओ संचालक की पशुशाला में भेज दिया।
शनिवार सुबह 5:30 बजे के करीब शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बराबर से होकर गुजर रहे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अप ट्रैक पर एक मालगाड़ी गुजर रही थी। तभी अचानक गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में एक गाय मालगाड़ी से टकराकर मर गई। जबकि एक नंदी एवं एक अन्य गोवंश घायल हो गया। सूचना मिलने पर आरएसएस गोवंश प्रभारी योगेश यादव एवं उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर बाद रेलवे पुलिस तथा पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मृत हुए गोवंश के शव का पोस्टमार्टम किया। साथ ही घायल हुए नंदी एवं गोवंश का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद गोवंशों को डंडियामई स्थित एनजीओ संचालक अलाइशा की पशुशाला में भेज दिया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल हुए नंदी एवं गोवंश की हालत में सुधार आ गया था। नंदी एवं गोवंश ने पानी पिया था। हालत में सुधार होने के चलते दोनों को डंडियामई में संचालित एक पशुशाला में भेजा है।
विज्ञापन
डाॅ. अरुण कुमार, पशु चिकित्साधिकारी
फोटो-01-घटना के बाद रेलट्रैक किनारे बैठे घायल गोवंश