फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cousin raped the teenager

चचेरे भाई ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Sun, 25 Jul 2021 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Cousin raped the teenager
जसराना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म कर डाला। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार सुबह अपने चाचा के लड़के के साथ चारपाई खरीदने शिकोहाबाद गई थी। आरोप है कि चाचा के लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शाम को घर पहुंचने पर किशोरी ने अपनी बहन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बहन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया किशोरी के साथ उसके ही चाचा के लड़के ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। मामला दर्ज आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप की हो चुकी है मौत, ताई ने पाला
जसराना। पीड़िता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद पीड़िता समेत अन्य तीन बहनों को उसके दूसरे नंबर के ताऊ एवं ताई ने पाला है। अब तीनों बहनें अलग रहकर अपनी गुजर बसर कर रही है। हादसे के बाद तीनों बहनें सदमे हैं। ग्रामीणों ने बताया पीड़िता के पिता की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed