{"_id":"681b90a268d95807c30411f3","slug":"couple-sleeping-in-their-house-was-attacked-with-sharp-weapon-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दंपती पर जानलेवा हमला...शरीर पर कई गहरे जख्म, मरा समझ छोड़ गए; कमरे से बहता खून देख निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दंपती पर जानलेवा हमला...शरीर पर कई गहरे जख्म, मरा समझ छोड़ गए; कमरे से बहता खून देख निकल गई चीख
Wed, 07 May 2025 10:26 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 07 May 2025 10:26 PM IST
सार
घर में सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने धारदार हथियार से कई वार किए। बाद में दंपती को मरा समझ छोड़ गए। सुबह कमरे से बहता खून देख घटना की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में घर में सो रहे दंपती पर पीछे की दीवार फांदकर घुसे हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। सुबह गांव का एक युवक कुछ सामान लेने पहुंचा तो कमरे से खून निकलते देख सन्न रह गया। खिड़की से देखा तो दंपती बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर सिरसागंज पुलिस के साथ सीओ और एसपी ग्रामीण भी पहुंचे। घायलों को निजी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पटसुई गांव निवासी 58 वर्षीय अनेग सिंह उर्फ दरोगा की भूसा की टाल है। उनका घर गांव से बाहर खेत में बना हुआ है। उनके दो बेटे जितेंद्र जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा छोटू नोएडा में एक कंपनी में इंजीनियर है। छोटू की पत्नी शिकोहाबाद में रहकर बच्चों को पढ़ाती है। जबकि जितेंद्र की पत्नी गांव में रहती है। तीन दिन पहले वह मायके चली गई।

Trending Videos
घर में अनेग उनकी पत्नी सरोज और 14 वर्षीय नाती ओमवीर ही थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में साेने चला गया। जबकि दंपती आगे के कमरे में सो रहे थे। सुबह सात बजे गांव के रामनरेश उनके घर कुछ लेने गए। कमरे के बाहर से खून निकलते देख सन्न रह गए।
शोरगुल मचा तो आसपास के लोग जुट गए। थानाध्यक्ष वैभव सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से निजी ट्रॉमा सेंटर उपचार के लिए लाया गया। फील्ड यूनिट की टीम के साथ एसपी ग्रामीण अखिलेश कुमार, सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार और सीओ शिकाेहाबाद प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें-UP: मेट्रो के ट्रैक पर फंसा कुत्ता...मच गई अफरातफरी, रोकना पड़ा संचालन; दो घंटे बाद किया जा सका रेस्क्यू

अंदर कमरे में बिस्तर के नीचे खून बहा हुआ था। दंपती के सिर, गले, हाथ और पैर में आधा दर्जन से अधिक वार किए गए थे। आशंका है कि आधी रात में हमलावर पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे और वारदात को अंजाम दिया। जिस ढंग से दंपती पर वार किए गए हैं, उससे जाहिर है कि हमले में दंपती अचेत हो गए तो हमलावर मरा समझकर भाग निकले। घर में रखा सामान सुरक्षित है। इससे साफ है कि हमलावर सिर्फ दंपती की हत्या के मकसद से आए थे।
रंजिश के बिंदु पर जांच कर रही है पुलिस
प्रारंभिक जांच में दंपती पर हमले के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। 2019 में गांव के एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इस मामले में उसके परिजन ने अनेग को आरोपी बनाया था। जिसका मामला चल रहा है। इसके अलावा अनेग के घर के बगल में उन्हीं लोगों का खेत है। जिसको लेकर भी विवाद चल रहा है। वे घर छोड़कर गायब हैं। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घायल दंपती के दोनों बेटे बाहर हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ये भी पढ़ें- Mock Drill: पाकिस्तान से तनाव के बीच मॉक ड्रिल...हमले से बचाव के बताए तरीके, रात में हुआ ब्लैक आउट