फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Councillor and representative shaved their heads in protest against corruption

Firozabad: नगर निगम में भ्रष्टाचार...विरोध में पार्षद और प्रतिनिधि ने कराया मुंडन, प्रदर्शन जारी रखने का एलान

Sat, 19 Apr 2025 07:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 19 Apr 2025 07:24 PM IST
सार

फिरोजाबाद नगर निगम में माहाैल गर्माता जा रहा है। बुधवार को निगम गेट पर मुंडन कराने वाले पार्षद नीटू शर्मा के समर्थन में कई सत्ता और विपक्ष के पार्षद आ गए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है।
 

विज्ञापन
Councillor and representative shaved their heads in protest against corruption
अपने बाल काटते पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में तीन दिन पूर्व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नगर निगम के गेट पर मुंडन कराने वाले पार्षद के साथ हुई अभद्रता का मामला गरमा गया है। पार्षद के साथ ठेका कर्मी द्वारा की गई अभद्रता तथा जूता दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शनिवार को भ्रष्टाचार के विरोध में एक और पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि ने अपना मुंडन कराया। सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्षदों ने रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन


16 अप्रैल को नगर निगम के पार्षद नीटू शर्मा ने निगम गेट पर अपना मुंडन कराया था। नीटू शर्मा का आरोप है कि निगम में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नीटू शर्मा ने निर्माण विभाग में तैनात एक अभियंता को मूल विभाग में स्थानांतरण की मांग भी की थी। हालांकि इसी दौरान एक निलंबित कर्मचारी एवं ठेकाकर्मी ने वाल्मीकि वाटिका में पार्षद द्वारा मुंडन करने का आरोप लगाते हुए पार्षद के साथ अभद्रता कर दी थी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पार्षद को जूता दिखाने का वीडियो वायरल हो गया था। घटनाक्रम के तीसरे दिन शनिवार को भाजपा पार्षद नीटू शर्मा के समर्थन में कई अन्य पार्षद लामबंद होते दिखे।
विज्ञापन


शनिवार को पार्षद मुनेंद्र यादव एवं वार्ड 11 की पार्षद शशि यादव के प्रतिनिधि पंकज यादव ने नगर आयुक्त कक्ष के बाहर मुंडन कराया। इस दौरान मौके पर नगर निगम के पूर्व उप चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सिंह यादव ने नगर निगम के जिम्मेदार प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और पार्षदों के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विपक्षी खेमा के शारिक सलीम, सुभाष यादव, भाजपा पार्षद आशीष दिवाकर और रिजवान तमन्ना, अभिनेद्र यादव आदि सभी पार्षदों ने महापौर एवं नगर आयुक्त की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय सहित अन्य लोग भी भाजपा पार्षद नीटू शर्मा के समर्थन में पहुंचे।

सवर्ण संगठन ने भी जताया विरोध
सवर्ण संगठन ने भी बेवजह पार्षद से उलझने वाले निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। सवर्ण संगठन से जुड़े लोगों ने शनिवार को निगम परिसर में पहुंचकर नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान संगठन के लोगों ने नगर निगम अफसरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए बृहस्पतिवार को निगम में हुए पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार ठहराया है।

पार्षद को आया हार्ट अटैक, आगरा में चल रहा उपचार
तीन पूर्व हुए घटनाक्रम के बाद शनिवार को भाजपा पार्षद नीटू शर्मा को हार्ट अटैक की समस्या हो गई। उन्हें गंभीर स्थिति में आगरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी होने पर नगर विधायक सदर मनीष असीजा ने आगरा पहुंचकर उनकी जानकारी की। चिकित्सक से भी वार्ता की। इस दौरान सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय, अशोक गर्ग, मुनीष शर्मा, गोपाल शर्मा, करुणानिधि गर्ग, अनिल शर्मा सहित काफी लोग शामिल थे। 


उपसभापति और सत्ता पक्ष के पार्षदों ने की कार्रवाई की मांग
शनिवार को उप सभापति विजय शर्मा के कार्यालय में भाजपा से जुड़े पार्षदों की बैठक हुई। भाजपा पार्षदों ने एक स्वर से बयान जारी कर नीटू शर्मा के साथ अभद्रता करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। सभी ने नीटू शर्मा के साथ खड़े होने की प्रतिबद्धता जताई। उप सभापति कक्ष में बैठक करने वाले लोगों ने अपने बयान में सत्ता पक्ष के कुछ पार्षदों का विपक्षी पार्षदों के साथ मेलजोल पर सवाल खड़े किए हैं। बैठक में पार्षद राजेश यादव, मंजूदेवी, अजय गुप्ता, देशदीपक यादव, शांति देवी, पूनम शर्मा, ओमवती झा, सुनील मिश्रा, सतेंद्र कुमार, रेखा राठौर, ऊषा देवी राठौर, रेखा यादव, सत्यप्रकाश, कृष्णवीर, अभदेश कुमार आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed