फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corona virus in Firozabad 174 new corona patients including CMS found 45 prisoners in jail found positive

फिरोजाबाद में कोरोना: सीएमएस समेत 174 नए मरीज मिले, जेल के 45 बंदियों में भी संक्रमण की पुष्टि

Sat, 15 Jan 2022 11:26 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 11:26 PM IST
सार

शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी, मीरा कटरा, गढैया सहित अन्य इलाकों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जाटऊ, शिकोहाबाद फायर स्टेशन पर फायरकर्मी, मेला बाग, शंकरपुरा, करहल रोड शहर के रामनगर, सोफीपुरा, जीवनी नगर में कोरोना के मरीज पाए गए हैं।

विज्ञापन
Corona virus in Firozabad 174 new corona patients including CMS found 45 prisoners in jail found positive
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 174 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में महिला अस्पताल की सीएमएस भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 512 पहुंच गए हैं। वहीं शनिवार को 19 लोगों ने आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग जीत ली। 

विज्ञापन

 
जिला कारागार में 45 कैदी कोरोना की चपेट में आ गए। दो दिन पहले भी 20 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे जेल प्रशासन में अफरा तफरी की स्थिति है। वहीं शिकोहाबाद थाना भी कोरोना चपेट में आ गया है। बीमार होने पर पुलिसकर्मियों ने जांच कराई तो एक एसआई सहित पांच पुलिसकर्मी संक्रमित मिले।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग में आठ अधिकारी, स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक में एक महिला बैंककर्मी, गणेश नगर निवासी आईएमए के एक पदाधिकारी, लेबर कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोग, स्टेशन रोड़ निवासी 47 वर्षीय युवक, महावीर नगर गली नंबर चार में 19 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तिलक नगर में 45 वर्षीय महिला, रैपुरा में 60 वर्षीय वृद्धा कोरोना का शिकार हुई है। जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में रहने वाला एक स्वास्थ्यकर्मी, रुकनपुरा में स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed