फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona virus

कोरोना से जंग लड़ने को नगर निगम के 2500 कर्मचारी संभाले हैं मोर्चा

Sun, 12 Apr 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona virus
फिरोजाबाद। कोरोना से जंग लड़ने के लिए नगर निगम के करीब दो हजार कर्मचारी भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सफाई कर्मचारी सैनिटाइजर से लेकर सफाई व्यवस्था तक की कमान संभाले हुए हैं। इन कर्मचारियों को दिशा निर्देश देने के लिए नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा 107 अधिकारियों को तैनात किया गया है। वहीं नगर आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे शहर को साफ-सुथरा रखने के साथ ही बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन

इस तरह से कमान संभाले हैं कर्मचारी
शहर की सफाई व्यवस्था व डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए करीब 1800
शहर को सैनिटाइज करने के लिए विभिन्न मशीनों पर 200 कर्मचारी
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए 22 अधिकारी
क्षेत्रों की देखभाल के लिए 10 सैनेट्ररी इंस्पेक्टर, एक जेडएसओ
शहर के 70 वार्डों के साथ अन्य क्षेत्रों में 75 सुपर बाइजर तैनात
नगर निगम अधिकारियों पर है 1500 लोगों के भोजन की जिम्मेदारी
लॉकडाउन के दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी शहरी क्षेत्र में रहने वाले करीब 1500 लोगों को दोनों समय भोजन कराने की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। 1500 लोगों का भोजन बनाने के लिए जहां आठ कर्मचारियों को लगाया गया है। वहीं वितरण के लिए तीन वाहन लगे हुए हैं वहीं छह कर्मचारियों की ड्यूटी भोजन वितरण में है। कम्युनिटी रसोई के प्रभारी सहायक अभियंता अतुल पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा न रहे। इसलिए लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

हाथ धोने की मुहिम भी हुई शुरू
लॉकडाउन के बीच घरों से निकलने वाले लोग और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को समय-समय पर हाथ धोने की सुविधा कराने के लिए नगर निगम द्वारा मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत नगर निगम ने करीब 18 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है। जो पानी की टंकी के साथ साबुन और सैनिटाइजर रखने की व्यवस्था की जा रही है। जिससे लोगों को कोरोना के कीटाणुओं से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को चारे की भी है व्यवस्था
लॉकडाउन के बीच जहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं सड़क पर घूमने वाले गोवंश और गायों को पेट भरने की दिक्कत आ रही है। ऐसे में नगर निगम आयुक्त विजय कुमार द्वारा सड़कों पर गायों को चारा डालने के लिए एक टीम का गठन भी कर दिया है, जो सुबह और शाम चारा डालने का काम कर रही हैं।

फायर विभाग को भी उपलब्ध कराई जा रही है दवा
लॉकडाउन के बीच नगर निगम क्षेत्र की हर गली मोहल्लों और सड़कों को सैनिटाइज करने के लिए जहां नगर निगम अपने संसाधनों से प्रयास कर रही है। वहीं फायर विभाग की दो गाड़ियों का भी विभाग सहयोग ले रहा है। यह दोनों दमकलें शहर के विभिन्न मोहल्लों को सैनिटाइज कर रही हैं। सैनिटाइजर देने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed