फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona virus,covid,corona virus firozabad

खैरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात रसोइया और स्वास्थ्यकर्मी सहित 54 कोरोना पॉजिटिव1

Sat, 12 Sep 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
corona virus,covid,corona virus firozabad
फिरोजाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण का तेजी से बढ़ना लोगों की चिंता का कारण बढ़ गया है। शनिवार को भी कोरोना संक्रमण के 54 नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्यकर्मी एवं विकास भवन कर्मचारी सहित अन्य लोग शामिल रहे। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों कुछ को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया जबकि कुछ को होम आइसोलेट किया गया। जनपद में एक्टिव केस 536 हैं। 1520 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब कुल केस बढ़कर 2112 हो गए हैं।
सीएचसी खैरगढ़ पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी एवं एक रसाईया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। आजाद नगर में रहने वाला एक हलवाई कोरोना पॉजिटिव है, जो कोटला मोहल्ला में हलवाई की दुकान करता है। आदर्श नगर में एक ही परिवार के दो लोग, निकट विभव नगर में भी 63 वर्षीय महिला, गणेश नगर में दो, विकास भवन दबरई में एक कर्मचारी, विकास भवन कर्मचारी का बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है ।
विज्ञापन

सरस्वती नगर गली नंबर छह में एक, गांव चनौरा में भी 16 वर्षीय किशोर, छिंगामल में एक, राजा का ताल फिरोजाबाद में 26 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। शिकोहाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी में एक वृद्घ, जिला कोर्ट में एक न्यायिक कर्मचारी पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसागंज में अरांव रोड़ पर एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले है। शिकोहाबाद के आदर्श नगर में एक ही परिवार के दो दो, गांव संतरी में एक ही परिवार की एक महिला और किशोरी, माता वाला बाग में चूड़ी व्यवसायी के परिवार का सदस्य पॉजिटिव मिला। हाथवंत के शेखनपुर में युवक, हिमांयूपुर गली नंबर पांच में महिला, हिमांयूपुर के टावर वाली गली में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है।

टूंडला के शिखर गली में एक, गांव कलुपरा में युवक पॉजिटिव आया। शिकोहाबाद के मुस्ताफाबाद में भी कोरोना संक्रमण निकला है। स्वास्थ्य विभाग जनपद में 86122 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है। 22 मरीज आगरा में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। वहीं, 12 मरीज दिल्ली में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed