फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona vaccination,vaccination firozabad,CMO dr neeta kulshrestha,vaccination untideness,vaccination negligence

लापरवाही : दूसरी डोज लगवाए बिना ही जारी कर दिया टीकाकरण का प्रमाण पत्र

Fri, 02 Jul 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination,vaccination firozabad,CMO dr neeta kulshrestha,vaccination untideness,vaccination negligence
फिरोजाबाद। कोरोना जांच की तरह टीकाकरण में भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को एक महिला को बिना दूसरी डोज लगाए ही प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। मोबाइल पर जब मैसेज आया तो महिला हैरत में पड़ गई। इसी तरह कोरोना जांच में भी लापरवाही सामने आने के बाद जांच पूरी करने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साध चुका है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी नीरू सिंह (45) के अप्रैल माह में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। इसके बाद दो जुलाई को दूसरी डोज लगवाई जानी थी। जिला अस्पताल के लिए टीकाकरण कराने जाना था। मगर बुखार आने के कारण नीरू सिंह टीकाकरण कराने नहीं गईं। मगर दोपहर बाद बिना टीका लगवाए ही नीरू सिंह के मोबाइल पर टीकाकरण का प्रमाण पत्र पहुंच गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस तरह की बात मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत करे तो मैं जांच कराउंगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed