फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona vaccination become fast

कोरोना टीका: पांच दिन में सात हजार बच्चों का टीकाकरण

Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination become fast
फिरोजाबाद। कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को वैक्सीन लगाने का अभियान अब जिले में तेजी से पकड़ रहा है। 16 मार्च से शुरू हुए अभियान 31 मार्च तक सिर्फ तीन हजार का आंकड़ा ही छू सका था। अब परिषदीय व अन्य स्कूलों की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं तो टीकाकरण में तेजी आ रही है। नतीजतन पिछले पांच दिनों में सात हजार बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से जनपद में 12 से 14 वर्ष तक के एक लाख पांच हजार बच्चो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला है। 16 मार्च से शुरू हुए अभियान के बाद 25 मार्च तक कुल 911 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका था। 31 मार्च तक सिर्फ तीन हजार बच्चों को ही कोरोनारोधी टीका लग सका था। इस दौरान परीक्षाएं होने से टीकाकरण की गति धीमी थी। ऐसे में अभिभावक चाहकर भी बच्चों को टीकाकरण नहीं करा पा रहे थे। पेपर खत्म हो गए हैं तो बच्चों के टीकाकरण की गति भी बढ़ गई है। हाल के दिनों से स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर स्कूलों में बूथ बनाकर वैक्सीनेशन शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि पांच दिनों के भीतर सात हजार से अधिक बच्चों को वैक्सीनेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से शुरू इस अभियान में महज अभी तक 10739 हजार बच्चों को ही टीकाकरण हो सका है। अभी टीकाकरण की रफ्तार और बढ़ाई जाएगी। अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जिले का 19वां स्थान
12 से 14 वर्ष की आयु का टीकाकरण शुरुआत में तेज गति नहीं पकड़ पाया था। इस कारण प्रदेश में जनपद का 19वां स्थान हैं।
--
खुद पहले टीका लगवाने के लिए हेल्थ वर्कर के पास पहुंच रहे बच्चे
कोरोना रोधी टीका लगवाने का उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में देखने को मिल रहा है। इंजेक्शन देखकर बच्चे भले ही डरते हो मगर कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। जसराना स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मुनेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों में टीका को लेकर किसी प्रकार का डर देखने को नहीं मिल रहा है। खुद टीका लगवा रहे हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं। इसी तरह 15 से 17 साल के किशोरों को भी वैक्सीनेशन बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
------
कोरोनारोधी टीकाकरण की स्थिति
जनपद में लगाए गए कुल डोज की संख्या-36,70, 798
-जनपद में कुल प्रथम डोज की संख्या-20,92,202
--जनपद में कुल द्वितीय डोज की संख्या-1552532
- बूस्टर डोज- 26,064
- 12 से 14 वर्ष के कुल टीकाकरण- 10,739
--15 से 17 वर्ष का कुल (प्रथम व द्वितीय डोज)- 2,05,954
- 18 से 44 वर्ष का कुल डोज- 23,11,116
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed