फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona, positive, case, firozabad

बेपरवाही ठीक नहीं, बढ़ रहा है संक्रमण का खतरा

Wed, 10 Jun 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
corona, positive, case, firozabad
फिरोजाबाद। एक जून से शुरु हुए अनलॉक-1 के बाद जनपद में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ओरेंज जोन की तरफ बढ़ रही सुहागनगरी अचानक ही चिंताजनक हालत में पहुंच गई है। शहरवासी यूं लापरवाह रहे तो हालात और बिगड़ सकते हैं। आठ जून के बाद सभी रेस्टारेंट, धर्मस्थल और कई कामकाज से पाबंदियां हट गई हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद देखें तो 10 दिन में कोरोना संक्रमण के 55 मरीज सुहागनगरी में मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अनलॉक-1 में राहत मिलते ही लोग फिर सड़कों पर निकल पड़े। गली, मोहल्लों के साथ बाजारों में बेफिक्री नजर आ रही है। प्रशासन भी नरम हो गया है। शहर की सड़कों पर जाम भी देखने को मिल रहा है। कुछ लोग मास्क लगाने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं। कुछ व्यापारी भी व्यापार की फिक्र में सब अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने बताया कि पहले के मुताबिक अब ज्यादा सैंपलिंग कराना शुरु कर दी है। फिर भी जनता खुद सावधानी बरते। शासन की गाइडलाइन का पालन करें। सामाजिक दूरी का पालन अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के लिए सुझाव
-घर से आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलें।
- भीड़ भरे रास्तों की बजाय वैकल्पिक रोड़ पकड़े।
- सार्वजनिक परिवहन में नियमानुसार बैठें।
- दुुकानों पर भीड़ हो तो लौट जाएं। बाद में आएं या दूसरी दुकान पर जाएं।
- वाहनों यथासंभव दूरी बनाएं।
- घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाएं।
- बार-बार हाथ धोने की आदत ड़ाल लें।
जून में कोरोना के नए केस
दिनांक नए केस
एक जून 01
दो जून 11
तीन जून 07
चार जून 09
पांच जून 15
छह जून 04
सात जून 01
आठ जून 03
नौ जून 00
10 जून 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed