फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

एसएसपी आवास का बावर्ची और गनर सहित 22 लोग मिले संक्रमित

Sat, 26 Sep 2020 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। जिले मेें शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसमें एसएसपी आवास का बावर्ची और गनर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2555 हो गई है। जनपद में कुल 334 केस सक्रिय रह गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अभी तक एक लाख सात हजार एक सौ तीन लोगों की जांच कर चुका है।
विज्ञापन

दबरई स्थित एसएसपी के आवास पर 15 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। इसमें एक गनर और आवास पर तैनात बावर्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इधर, कपावली में 43 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। विकास भवन स्थित एक कार्यालय का कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

उधर, मुरली गली नंबर तीन में 25 वर्षीय युवती, टूंडला के सरस्वती नगर में 18 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय महिला, नगला बीच में 31 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं, राजा का ताल स्थित जैन भवन में सेवानिवृत्त प्रोफेसर, सिरसागंज में धोबी गली में 67 वर्षीय महिला, शिव नगर शिकोहाबाद में 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिकोहाबाद के प्रेम नगर के सामने वाली गली में एक महिला, एक युवती, जसराना के गांव परौली में 21 वर्षीय युवक, गांव रैमजा में 14 वर्षीय युवक, सिरसागंज में 60 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed