{"_id":"5f5bbdb78ebc3e213e2ca0da","slug":"corona-firozabad-news-agr4588993135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन एवं सरकारी कार्यालय के 18 कर्मचारी सहित 62 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन एवं सरकारी कार्यालय के 18 कर्मचारी सहित 62 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
विकास भवन में कैंप लगाकर विभाग के सभी कर्मियों की कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण सरकारी कार्यालयों में अपना असर दिखा रहा है। शुक्रवार को दबरई स्थित विकास भवन एवं सरकारी कार्यालयों के 18 कर्मचारी सहित 62 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें मटसेना थाने का एक पुलिसकर्मी और संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद का स्वास्थ्यकर्मी एवं आशा शामिल हैं। वहीं एक्टिव केस 543 हो गए हैं। कुल केस बढ़कर 2058 हो गए हैं।
विकास भवन के सभी कर्मचारियों की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के चार सहायक एवं लिपिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला भू एवं सांख्यकी अधिकारी कार्यालय एक कर्मचारी कोरोना का शिकार हुआ है। जिला प्रोबेशन कार्यालय की महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिली है। सहकारिता विभाग में दो सहायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक महिला कर्मचारी एवं पुरुष कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, पशुपालन विभाग में 37 वर्षीय कर्मचारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में तीन, जिला ग्राम विकास अधिकारी कार्यालय में दो, जिला नगरीय विकास अधिकारी कार्यालय में भी 38 वर्षीय कर्मचारी, आजीविका मिशन कार्यालय में दो कर्मचारी, फिरोजाबाद ब्लाक में तैनात एक कर्मचारी, शिकोहाबाद ब्लाक में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर, मटसेना थाने में तैनात 59 वर्षीय एक पुलिसकर्मी, ज्वाइंट हॉस्पिटल शिकोहाबाद में एक कर्मचारी, इंद्रा नगर टीला मोहला में एक दंपति कोरोना का शिकार हुए हैं।
गांव उखरेंड में 38 वर्षीय युवक, पुरानी मंडी फिरोजाबाद में एक वृद्घ, अट्टावाला चौक में एक महिला, रामनगर में पुलिस चौकी के पीछे 55 वर्षीय महिला, सत्य नगर गली नंबर दो में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें आठ साल की बालक भी कोरोना की चपेट में आ गया है। गांव एलई में भी 40 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद में एक होटल संचालक, शिकोहाबाद के सागर एंक्लेब में 35 वर्षीय महिला और एटा रोड बुर्जा में आठ वर्षीय महिला, फिरोजाबाद बस स्टैंड गली नंबर दो में एक महिला, शीतल खां रोड पर एक युवक, उतरारा गांव में एक आशा, भरतपुरा और शहर के सुहागनगर माता मंदिर वाली गली में एक युवक संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक 71637 लोगों की जांच करा चुका है।