{"_id":"5f22cfa18ebc3e63c920a3f6","slug":"corona-firozabad-news-agr452717521","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागनगर में कोरोना रफ्तार तेज, 11 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागनगर में कोरोना रफ्तार तेज, 11 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जसराना के मोहल्ला कोठीपुरा में लगी बैरीकेडिंग को तोड़ता गोवंश
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगर सेक्टर दो में कैंप लगाकर कराई गई कोरोना जांच में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें अधिकांशत: आसपास के दुकानदार और उनके परिजन हैं। वहीं, तीन साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 713 हो गई है। वहीं 574 लोगों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सेक्टर दो में बृहस्पतिवार को कैंप लगाया गया था। कैंप में कराई गई जांच में सुहागनगर सेक्टर दो में परचूनी विक्रेता सहित उसके परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें 65 वर्षीय परचूनी विक्रेता की मां, तीन साल की बच्ची, भाभी और 15 वर्षीय और 13 साल की भतीजी हैं।
एक परिवार में छह लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आसपास इलाके रहने वाले लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। इधर, सुहागनगर सेक्टर दो में ही जूते-चप्पल की दुकान करने वाला विक्रेता भी कोरोना पॉजिटिव मिला। सिंडिकेट बैंक के सामने राजा का ताल निवासी दो सगे भाई भी संक्रमित मिले। दोनों सुहागनगर सेक्टर दो में मोबाइल की दुकान करते हैं। जैन नगर काली चक्की के सामने वाली गली में एक युवक पॉजिटिव मिला। वह सुहागनगर सेक्टर दो में इलेक्ट्रोनिक की दुकान करता है। हिमांयूपुर सुहागनगर निवासी युवक भी संक्रमित मिला है। वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री का कर्मचारी है। उसायनी के गांव उधैनी में 10 वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव मिला। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया गया है। इधर, आवास के आसपास क्षेत्र को भी सील किया गया है।
72 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। अभी तक 23803 लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। इधर, 22685 लोगों की रिपोर्ट भी आ चुकी है। अब तक जिले में कोरोना से 41 लोगों की जान जा चुकी है।