फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

कोरोना की जांच के नाम से लापता हुआ चालक

Thu, 28 May 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के चार लोग कोरोना संक्रमण निकल चुके हैं। एक की मौत भी हो चुकी है। किंतु सीएमओ कार्यालय का एक चालक कोरोना संक्रमण की जांच के नाम पर वह लापता हो गया है। जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बन गया है। सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को फोन पर ड्राइवर हर रोज गुमराह कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ड्राइवर के घर पर नोटिस चस्पा कर आई है। वहीं, सीएमओ ने एफआईआर की चेतावनी देते हुए डीएम, एसएपी को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को बुखार की शिकायत पर सीएमओ ने कोरोना जांच के लिए पत्र लिखा था। हालांकि ऑपरेटर तबियत खराब होने के कारण जांच नहीं करा सकता था और उसकी मृत्यु हो गई थी। इसी तरह सीएमओ कार्यालय के ड्राइवर को भी बुखार की शिकायत थी। उसकी जांच के लिए भी सीएमओ ने पत्र लिखा था, लेकिन वह जांच कराने नहीं पहुंचा, तो महावीरनगर आवास पर टीम चालक के सैंपल कराने के लिए पहुंची, किंतु वह घर नहीं मिला।
विज्ञापन

चूंकि सीएमओ कार्यालय के चार लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। ऐसे में ड्राइवर की जांच कराना अति आवश्यक हो गया है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने भी ड्राइवर को फोन कर उपस्थित होने को कहा तो वह कभी शाहजहांपुर तो कभी अन्य जनपद में होने की बात करता रहा। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से ड्राइवर के महावीर नगर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया। चेतावनी दी है कि वह तत्काल उपस्थित रहें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed