{"_id":"5e8f149f8ebc3e6fa93b1fbc","slug":"corona-firozabad-news-agr437239476","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदाब ! चच्चा... घर में कोई बीमार तो नहीं ! या कोई बाहर से तो नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदाब ! चच्चा... घर में कोई बीमार तो नहीं ! या कोई बाहर से तो नहीं आया
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी गणेश नगर को सैनिटाइज करती नगर निगम की टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आदाब ! चच्चा... घर में कोई बीमार तो नहीं है। आस-पड़ोस में कोई बाहर से नहीं आया। कोरोना किसी जाति, मजहब को देखकर नहीं फैलता है। कुछ इसी प्रकार का अपनापन दिखाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सील क्षेत्रों में सर्वे करने में जुटा है। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही है। इस कार्य के लिए कम्युनिटी के समाजसेवी और चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
शहर में 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के लिए 30 टीमों से सर्वे कराया जा रहा है। टीमें तीन दिन से लगातार सील किए गए क्षेत्रों में कार्य कर रही है। कुछ स्थानों पर जानकारी देने में आनकानी और विरोध करने पर अब प्रशासन ने कम्युनिटी से जुडे़ समाजसेवी एवं चिकित्सक सर्वे करने पर लगा दिए हैं, जो क्षेत्रीय लोगों को अपनापन का अहसास करा रहे हैं। कोरोना जैसी बीमारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का हर संभव साथ देने के लिए कह रहे हैं। हुसैनी, शीशग्रान, दुर्गेश नगर में टीम ने अभियान चलाया गया।
सहयोग करें, हम कोरोना से जरूर जीतेंगे: जफर
समाजसेवी एवं चिराग संस्था के अध्यक्ष जफर आलम ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भ्रमण किया। कहा कि सरकार के दिशा निर्देशन का पालन करें। घरों में इस तरह से रहें, जैसे कि आप होम क्वारंटीन किए गए हों। यदि ऐसा होता है तो हम युद्धस्तर पर जीतेंगे। जो लोग बाहर से आए हों अथवा पॉजिटिव के लोगों में संपर्क में आए हों, वे स्वयं स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना दें। परिवार, समाज की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा।