फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

माइग्रेशन ट्रेकिंग सिस्टम पर अपलोड किया जाएगा बाहर से आने वालों का डाटा

Thu, 09 Apr 2020 06:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। जिले में कोरोना के दस पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। लॉकडाउन में बाहर से आने वाले लोगों से संक्रमण के खतरे को देखते हुए इनकी निगरानी के लिए सॉफ्टवेयर माइग्रेशन ट्रेकिंग सिस्टम की मदद ली जा रही है। इसमें डाटा अपडेट किया जाएगा। ब्लाक स्तर से शासन स्तर तक ट्रेकिंग की जा सकेगी कि कौन व्यक्ति किस तिथि को कहां से आया है।
विज्ञापन

इस साफ्टवेयर को सरकार ने यूनिसेफ के सहयोग से विकसित किया है। आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र से बाहर से आए लोगों की जानकारी जुटा रहीं हैं। इसे ब्लाक स्तर पर सॉफ्टवेयर में फीड किया जाएगा। इसके बाद माइग्रेशन ट्रेकिंग सिस्टम से हर गांव के एक-एक प्रवासी व्यक्ति की जानकारी सॉफ्टवेयर में एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। सभी ब्लाकों के बीपीएम (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) को लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने कहा कि माइग्रेशन ट्रेकिंग सिस्टम को चालू करा दिया है। इससे प्रवासी लोगों को बाद में भी ट्रेक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ये जानकारियां होंगी दर्ज
विदेश यात्रा और अन्य राज्यों से आए सभी प्रवासी लोगों की जानकारी एप पर फीड होगी। प्रत्येक व्यक्ति में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण (बुखार, सूखी खांसी, सांस लेने में दिक्कत), होम क्वारंटीन और रेफर किए लोगों की जानकारी भी सॉफ्टवेयर पर अंकित की जाएगी। डाटा फीड करने के बाद अलग-अलग तरीके से स्थिति का जायजा लेने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं को मिलेगी अतिरिक्त प्रतिपूर्ति राशि
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के आदेश पर आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण करेंगी। ऐसे घरों को चिह्नित कर रिपोर्ट देंगी। ऐसे लोगों की भी पहचान की जा रही है, जो किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हों। कोरोना के संदिग्ध मामलों की पहचान कर रेफर करने को भी कहा गया है। वे घर में एकांतवास किए गए लोगों का फॉलोअप भी करेंगी। इस काम के लिए आशा कार्यकर्ताओं को अप्रैल और मई में एक-एक हजार रुपये अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed