{"_id":"5e85d2638ebc3e76ac0a9c2c","slug":"corona-firozabad-news-agr4363493160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह - शिकोहाबाद में चार कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह - शिकोहाबाद में चार कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
शिकोहाबाद-फिरोजाबाद। नगर में गुरुवार दोपहर चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह से दहशत फैल गई। हालांकि बाद में सूचना के अफवाह होने की जानकारी पर लोगों ने राहत की सांस ली। नगर में दोपहर दो एक बजे अफवाह फैली कि नगर में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी पर आम लोगों के साथ ही प्रशासन भी सकते में आ गया। एसडीएम एकता सिंह और सीओ इंदुप्रभा भी अस्पताल पहुंच गईं। जानकारी पर पता चला कि दो दिन पूर्व क्वारंटीन किए गए सात जमातियों में चार के पॉजीटिव होने की अफवाह फैली है। हालांकि अब तक जमातियों में से भी किसी के पॉजीटिव होने की रिपोर्ट नहीं आई है। लखनऊ से रिपोर्ट आने पर ही इसकी पुष्टि होगी।
प्रशासन ने बरती एहतियात
अफवाह की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया। सीएमएस डॉ. श्याम मोहन ने तत्काल प्रभाव से मौलानाओं को उसी कमरे में रोक दिया और अन्य तीन को दूसरे कमरे में क्वारंटीन किया गया। इस संबंध में जब सीएमएस से जानकारी ली तो उन्होंने बताया अभी कोई शासन स्तर से पुष्टि रिपोर्ट नहीं आई है। अफवाह के चलते चार लोगों को अलग किया गया है।