फिरोजाबाद। विचाराधीन बंदियों को छोड़ने का क्रम तीसरे दिन भी चलता रहा। अभी तक जेल से 88 बंदियों को रिहा किया है। जबकि सजायाफ्ता 53 बंदियों की रिहाई करने के बारे में शासन से कोई आदेश नहीं मिला है। कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन के साथ सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर जिले में 163 बंदियों को रिहा किए जाने का फैसला लिया है। इसी के तहत 110 विचाराधीन बंदी तथा 53 सजायाफ्ता शामिल हैं।
पिछले दो दिन से न्यायालय में अपर जिला जज के ही निर्देशन में अदालत लगाकर विचाराधीन बंदियों को रिहाई दी जा रही है। इधर जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि पहले दिन 48 बंदियों को रिहा किया था। दूसरे दिन 40 बंदियों की रिहाई की गई। मंगलवार की शाम को ही जिले के करीब 32 बंदियों को रिहाई मिलने के साथ इनको जेल से छोड़ दिया था। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि जेल से बुधवार को दो बंदी कानपुर, औरय्या के दो, इटावा के दो व धौलपुर एवं हरियाणा के एक-एक बंदी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शेष बंदियों की रिहाई की जाएगी।